Saturday, February 20, 2010

मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी को

14 लाख एडवांस दिया





रवीन्द्र जैन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह को 14 लाख रूपए एडवांस दिया है। यह बात दूसरी है कि श्रीमती सिंह ने अपने सम्पत्ति के ब्यौरे में इस एडवांस का उल्लेख नहीं किया है। 22 फरवरी 2010 से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सत्र में प्रदेश के सभी मंत्रियों की सम्पत्ति का ब्यौर सदन के पटल पर रखने की घोषणा की है।
वैसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो वर्ष पहले 29 फरवरी 2008 को डम्पर कांड के बाद राज्य विधानसभा में अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दिया था। पेश है मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विधानसभा के पटल पर रखा सम्पत्ति का ब्यौरा एवं 8 माह बाद विधानसभा चुनाव के समय 4 नवम्बर 2008 को चुनाव आयोग को दिया सम्पत्ति के ब्यौरा।

 मुख्यमंत्री द्वारा 29 फरवरी 2008 को विधानसभा के पटल पर रखा सम्पत्ति का ब्यौरा
स्वयं एवं दोनों अवयस्क पुत्रों की सम्पत्ति

1 - स्वयं की एलआईसी की वार्षिक प्रीमियम रू. 6,617
2 - दोनों पुत्रों की एलआईसी की वार्षिक प्रीमियम रू. 10,610 लगभग
3 - नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट रू. 60,000
4 - सोना व जेवर 64 ग्राम
5 - रिवाल्वर एक रू. 5,500
6 - घरेलू सामान रू. 1,80,000
7 - श्रीमती साधना सिंह को एडवांस रू. 14,00,000
8 - नगद एवं बैंकों में जमा राशि स्वयं व दोनों पुत्रों सहित रू. 7,85,000
9 - कृषि भूमि ग्राम जैत 4.79 एकड़ रू. 2,60,000
10 - कृषि भूमि ग्राम वैश्य, विदिशा 1.29 हेक्टर रू. 3,00,000
11 - आवासीय मकान 180/1 एसपी नगर विदिशा रू. 3,16,000
12 - विधायक परिसर में एक मकान बैंक ऋण पर जमा किश्त रू. 4,62,000

मुख्यमंत्री की पत्नि श्रीमती साधना सिंह की सम्पत्ति का ब्यौरा 29 फरवरी 2008 के अनुसार

1 - मोटर कार एम्बेसडर मॉडल 2000 बुक वेल्य़ु रू. 1,53,000
2 - स्वयं की एलआईसी वार्षिक प्रीमियम रू. 6,287
3 - नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट रू. 20,000
4 - सोना जेवरात 470 ग्राम
5 - नगद तथा बैंक में जमा राशि रू. 4,15,000
6 - ग्राम शेरपुरा विदिशा में प्लाट 0,052 हेक्टेयर रू. 1,04,000 लगभग
7 - कृषि भूमि ग्राम वैश्य विदिशा 4.725 हैक्टेयर रू. 11,00,000 लगभग
8 - फ्लैट ई 3/163 अरेरा कॉलोनी भोपाल रू. 3,00,000 लगभग
9 - विदिशा स्थित वेयर हाउस बैंक से ऋण लेकर रू. 36,00,000 लगभग
10 - सर्वधर्म कॉलोनी में प्लाट हेतु अग्रिम जमा रू. 41,000

नोट : मुख्यमंत्री की पत्नि ने अपनी सम्पत्ति में अपने पति से लिए ऋण रू. 14 लाख की राशि का जिक्र तक नहीं किया है।



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 4 नवम्बर को सीहोर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र के साथ दिया गया स्वयं एवं उनकी पत्नि की सम्पत्ति का ब्यौरा :

1 - नगद रू. 30,000
2 - बैंक में जमा दोनों पुत्रों सहित रू. 10,50,000
3 - एलआईसी वार्षि क प्रीमियम रू. 6,617
4 - एनएससी बचत खाते में रू. 60,000
5 - सोना 64 ग्राम कीमत रू. 78,000
6 - अन्य सम्पत्तियां
ए - रिवाल्वर रू. 5,500
बी - घरेलू सामान रू. 1,80,000
सी - श्रीमती साधना सिंह को ऋण रू. 14,00,000
7 - कृषि भूमि ग्राम जैत 4.79 एकड़ रू. 2,60,000
8 - कृषि भूमि ग्राम वैश्य, विदिशा 1.29 हेक्टर रू. 3,04,000
9 - आवासीय मकान 180/1 एसपी नगर विदिशा रू. 3,16,000
10 - विधायक परिसर में एक मकान बैंक ऋण पर जमा किश्त रू. 23,62,000

मुख्यमंत्री पर ऋण

1 - पंजाब नेशनल बैंक गोविन्दपुरा से रिवेटा टाउन के लिए आवासीय ऋण रू. 17,00,000
2 - वित्तीस संस्थाओं से विदिशा में कमान के लिए ऋण 95,000

श्रीमती साधना सिंह की सम्पत्ति 4 नवम्बर 2008 के अनुसार

1 - नगद रू. 35,000
2 - मोटर कार एम्बेसडर मॉडल 2000 बुक वेल्य़ु रू. 1,53,000
3 - स्वयं की एलआईसी वार्षिक प्रीमियम रू. 6,287
4 - नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट रू. 20,000
5 - सोना जेवरात 470 ग्राम कीमत रू. 6,90,000
6 - वित्तीय संस्थाओं तथा बैंक में जमा राशि रू. 1,80,000
7 - ग्राम शेरपुरा विदिशा में प्लाट 0,052 हेक्टेयर रू. 1,04,000 लगभग
8 - कृषि भूमि ग्राम वैश्य विदिशा 4.725 हैक्टेयर रू. 11,18,000 लगभग
9 - फ्लैट ई 3/163 अरेरा कॉलोनी भोपाल रू. 3,00,000 लगभग
10 - विदिशा स्थित वेयर हाउस बैंक से ऋण लेकर रू. 36,15,000 लगभग
11 - सर्वधर्म कॉलोनी में प्लाट हेतु अग्रिम जमा रू. 41,100

No comments:

Post a Comment