Saturday, November 13, 2010

संत की शरण में सुदर्शन

जैनमुनि से बंधवाया रक्षासूत्र






रवीन्द्र जैन

इंदौर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सर संचालक केसी सुदर्शन शुक्रवार को इंदौर में अचानक जैन मुनि पुलकसागर जी की शरण में पहुंचे जहां उन्होंने मुनिश्री के हाथ से अपनी कलाई पर रक्षासूत्र बंधवाया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बयान देने के बाद सुदर्शन आजकल चर्चाओं में हैं। वे पिछले दो दिन से इंदौर में ही हैं।

् इंदौर में सुरक्षा के कारण सुदर्शन के सभी कार्यक्रमों को गोपनीय रखा जा रहा है। सुदर्शन का काफिला दोपहर में अचानक मुनिश्री के पास पहुंचा, जहां सुदर्शन में मुनिश्री को बताया कि संघ ने उनकी प्रेरणा से चमड़े के जूते व बेल्ट की प्रथा समाप्त कर दी है। मुनिश्री ने संघ के प्रयास की प्रशंसा की। सुदर्शन ने मुनिश्री को बताया कि - गौमूत्र से लालटेन जलाने का प्रयोग सफल हो गया है। इसके अलावा कर्नाटक के मैसूर शहर में गोबर,भूसा एवं गोंद के मिश्रण से मात्र 70 रूपए में पटिया बनाया गया है। यह पटिया सस्ते व सुरक्षित मकान बनाने का काम आएगा। इन प्रयासों से गौपालन स्वयं ही गाय की रक्षा के लिए अग्रसर होंगे।

मुनिश्री से चर्चा में सोनिया गांधी वाले बयान पर तो चर्चा नहीं हुई, लेकिन मुनिश्री ने अपने हाथों स मंत्रोच्चारण के साथ लाल रंग का एक रक्षा सूत्र सुदर्शन की कलाई पर बांधा। बताते हैं कि यह रक्षा सूत्र सुदर्शन जी को हर प्रकार की बांध से बचाने के उद्देश्य से बंाध गया है।

No comments:

Post a Comment